Quantcast
Channel: Staff Picks – Youth Ki Awaaz
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4788

पूछिए सवाल लेखक संजय सिंह से और पाइए मौका ‘एक थी शीना बोरा’किताब जीतने का

$
0
0

मुम्बई में जन्मे और वहीं पले-बढ़े संजय सिंह क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव लेखन व पत्रकारिता की दुनिया का चर्चित नाम हैं। उन्होंने मुम्बई यूनिवर्सिटी से पी.एच.डी. और एलएलबी की है। देश के कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से वह बतौर एकेडमीशियन जुड़े रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता से जुड़ी कई किताबों का सम्पादन भी किया है।

वे 25 साल से ज़्यादा समय से पत्रका‌रिता से जुड़े रहे हैं और बतौर पत्रकार उन्होंने ‘शीना बोरा मर्डर केस’ को कवर किया। इस से पहले ‘तेलगी स्टैम्प स्कैम’ के पर्दाफाश पर की गई रिपोर्टिंग उनके करिअर का अहम पड़ाव रहा है। इसी घटना पर लिखी गई उनकी किताब ‘तेलगी स्कैम : रिपोर्टर की डायरी’ पर ‘Scam 2003 : The Telgi Story’ नाम से एक वेब सीरीज़ बन रही है जो ‘Scam 1992 : Harshad Mehta Story’ का अगला सीज़न है।

यूथ की आवाज़ के साथ हम आपको मौका दे रहे हैं कि आप लेखनी, पत्रकारिता और इन केसेज़ से जुड़े सवाल संजय जी से पूछें जिनका जवाब वे खुद देंगे। सवाल पूछने वालों में से एक लकी व्यक्ति को 'एक थी शीना बोरा' किताब मुफ्त मिलेगी।

नियम बेहद ही आसान हैं:

  1. आपको संजय सिंह से जो भी सवाल पूछना हो उसे इस आर्टिकल के कमेन्ट सेक्शन में जा कर कमेन्ट कर पूछिए।
  2. एक व्यक्ति जितने चाहे उतने सवाल पूछ सकते हैं।
  3. रैंडम तरीके से एक व्यक्ति को चुना जाएगा जिन्हें 'एक थी शीना बोरा' किताब मुफ्त मिलेगी।

आखिरी तारीख: 2 PM, 21 अप्रैल 2023

विजेता की घोषणा: 24 अप्रैल 2023


Viewing all articles
Browse latest Browse all 4788

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>