Quantcast
Channel: Staff Picks – Youth Ki Awaaz
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4798

द केरल स्टोरी: महिलाओं के धर्म परिवर्तन को दिखाती फिल्म सच्चाई है या प्रोपेगंडा?

$
0
0

एक फिल्म का ट्रेलर आया है जिसका नाम है- 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story)। इस फिल्म में उन लड़कियों की कहानी दिखाने का दावा किया गया है जिन्होंने इस्लाम कबूल किया और फिर वो तथाकथित आतंकी संगठन ISIS में शामिल हो गईं। इस फिल्म का ट्रेलर 26 अप्रैल को रिलीज हुआ। इससे पहले नवंबर 2022 में इसका टीजर आया था। टीजर में दावा किया गया था कि केरल की 32 हजार हिंदू और ईसाई महिलाओं ने इस्लाम धर्म कबूल किया। इसके बाद इन्हें कथित रूप से ISIS में शामिल करवाया गया।

'द केरल स्टोरी' में एक्ट्रेस अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं, जो केरल के एक हिंदू परिवार की लड़की है। फिल्म में दिखाया जाता है कि शालिनी का धर्म परिवर्तन करवाया गया और उनका नाम बदल कर फातिमा रख दिया गया। इसके बाद उसे ISIS के पास भेज दिया गया।

विभिन्न समुदायों के अलग-अलग विचार

फिल्म का ट्रेलर 'द केरल स्टोरी' के माध्यम से बताया जा रहा है कि कैसे हजारों महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें कथित रूप से आतंकी संगठनों के पास भेज देते हैं। ट्रेलर के सामने आने के बाद दो समुदाय के इस पर अलग-अलग विचार व्यक्त करते हुए नजर आते हैं। एक समुदाय कहता है कि इस फिल्म में सिर्फ 'द कश्मीर फाइल्स' की तरह बस एक प्रोपेगंडा दिखाया जा रहा है। बार-बार एक खास समुदाय को ही निशाना बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दूसरे समुदाय का कहना है कि यह फिल्म हमको सच्चाई से रूबरू कराती है। यह हमें बताती है कि कैसे एक धर्म के अंदर लोगों को फँसाया जाता है। फिर उनको जबरन हिंदुस्तान का दुश्मन बना कर ISIS में भर्ती कर दिया जाता है। लोगों के अंदर यह फिल्म देखने का उत्साह अच्छा-खासा देखने को मिल रहा है। ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा है कि इस फिल्म की अच्छी बिक्री होने है वाली है।

आपका इस फिल्म को लेकर क्या ख्याल है। आप क्या सोचते हैं कि यह फिल्म सिर्फ एक प्रोपेगंडा है या सही घटना पर आधारित है। कॉमेंट में जरूर बताएं।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 4798


<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>